19 Apr 2024, 05:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान ने ईरान से परमाणु समझौते का पालन करने को कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 5:12PM | Updated Date: Jul 8 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान ने ईरान से 2015 के परमाणु समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने को कहा है। जापान के मुख्य मंत्रिमंडलीय सचिव याशुतोषी निशहीमुरा ने सोमवार को कहा, हम एक बार फिर जापान से आग्रह करते हैं कि वह परमाणु समझौते का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करे और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे तथा ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाए जिससे परमाणु समझौते को कोई नुकसान हो।उन्होंने कहा कि जापान ने हमेशा परमाणु समझौते का समर्थन किया है और यह समझौता पश्चिम एशिया में स्थिरता तथा गैर अप्रसार प्रकिया को मजबूत करने में योगदान करता है।
 
पिछले हफ्ते जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने टेलीफोन पर ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जाया जारिफ से बात कर उनसे परमाणु समझौते का पालन करने का आग्रह किया था। गौरतलब है कि विश्व की छह महाशक्तियों और ईरान के बीच यह समझौता 2015 में  हुआ था और पिछले वर्ष अमेरिका इस समझौते से बाहर हो गया था। इसके बाद उसने ईरान पर काफी कड़े प्रतिबंध लगा दिए जिससे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »