29 Mar 2024, 17:45:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगान विशेष बलों ने किये 65 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 12:31AM | Updated Date: Jul 8 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में विशेष बलों ने पिछले 24 घंटे के दौरान 15 संयुक्त ‘ऑपरेशन सफाया’ के दौरान 65 आतंकवादियों को मार गिराया तथा 28 अन्य घायल हो गये। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस आशय का दावा किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा,‘‘ सुरक्षा खतरों को दूर करने, दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने और लोगों को बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, अफगान वायु सेना ने 173 उड़ानें भरीं तथा दुश्मनों के ठिकानों पर 11 हवाई हमले किए।’’ इन ऑपरेशनों को लोगार, हेलमंद, गजनी, फरीब, उरुजगन, घोर, बल्ख, कपिसा, जाबुल, ताखर, कुनार, नांगरहार, लगमन, हेरात और सर-ए-पोल प्रांतों में दृढ़ समर्थन और अफगान वायु सेना के सहयोग से अंजाम दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गठबंधन बलों ने संचालन के दौरान अफगान सुरक्षा बलों को सहायता भी प्रदान की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »