29 Mar 2024, 05:07:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्यूनीशिया तट पर 13 अवैध प्रवासियो के शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 11:44AM | Updated Date: Jul 7 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ट्यूनिश। ट्यूनीशिया के दक्षिण पूर्वी तट पर तट रक्षक बल ने 13 अवैध प्रवासियों के  शव बरामद किए हैं। ट्यूनीशियाई रेड क्रिसेंट ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि सोमवार को एक नौका लीबिया से रवाना हुई थी और यह भूमध्यसागर तट के समीप पलट गई। इस दौरान तट रक्षक बल ने माली के चार नागरिकों को बचा लिया और बाद में इनमें से एक की मौत हो गई थी।
 
अंतरराष्ट्रीय प्रवास संगठन के अनुसार उस हादसे के बाद कम से कम 82 लोग लापता हैं। रेड क्रिसेंट के अधिकारी मोंगी स्लिम ने बताया कि ये शव ट्यूनीशिया के तट पर शनिवार को बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि प्रवासी लीबिया से इटली की तरफ  रवाना हुए होंगें लेकिन रास्ता भटक कर बीच समुद्र में  फंस गए ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »