19 Apr 2024, 01:11:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में बंदूकधारियों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 11:07AM | Updated Date: Jul 7 2019 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के नजदीक एक पुलिस तलाश केंद्र पर हथियारबंद बदमाशों के हमले में शनिवार को दो पुलिसकर्मी मारे गये। अनबर प्रांत के एक पुलिस अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि तीन बंदूकधारियों (जिनके इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने की आशंका है।) ने बगदाद से लगभग 40 किलोमीटर पश्चिम में अमेरियत अल-फालुजा में स्थित एक पुलिस तलाश केंद्र पर गोलियां चलायी, जिसके कारण दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटना वाले इलाके को सील कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »