29 Mar 2024, 00:20:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन व ट्रंप की ओसाका में हुई वार्ता के निकलेंगे ठोस परिणाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:30AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जापान को ओसाका में हाल के दिनों में साकारात्म माहौल में हुई वार्ता के ठोस परिणाम निकलने की उम्मीद जताई है। अमेरिका में रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव ने कहा, हमें उम्मीद है कि ओसाका में सकारात्म माहौल में हुई बैठक के ठोस परिणाम निकलेंगे तथा दोनों देशों के संबंधों को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने दोनों नेताओं की बैठक को अनिवार्य बताते हुए कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी और इसे सिर्फ दोनों देशों के नेता ही दूर कर सकते हैं।  उन्होंने कहा, इस संबंध में हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौैरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बैठक कामकाजी और व्यावहारिक माहौल में हुई थी। पुतिन और ट्रंप ने इस दौरान रणनीतिक स्थिरता, हथियार नियंत्रण, क्षेत्रीय संघर्ष और आर्थिक सहयोग की सक्रियता सहित व्यापक मुद्दों पर चर्चा की थी।

मानवाधिकार उल्लंघन करने को लेकर मादुरो की निंदा करे अंतरराष्ट्रीय समुदाय
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की रिपोर्ट्स को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की निंदा करने की अपील की है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने कहा कि संरा मानवाधिकार की प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने जून में वेनेजुएला का दौरा करने के बाद एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने राज्य हिंसा, शक्ति का अत्यधिक उपयोग और अन्य दुर्व्यवहारों को लेकर चिंता व्यक्त की हैं। ओर्तागन ने कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गैरकानूनी मादुरो सरकार की निंदा करनी चाहिए तथा मानवाधिकार उल्लंघन के दुराग्रह और इसके (मादुरो सरकार) खात्मे के लिए एकजुट होना चाहिए। 
 
आईएईए ईरान की परमाणु गतिविधियों पर चर्चा के लिए आयोजित करेगी विशेष सत्र
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ईरान के परमाणु गतिविधियों को लेकर उत्पन्न चिंताओं को दूर करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित करेगी। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने ट्वीट कर कहा, आईएईए ईरान के गैरकानूनी परमाणु गतिविधियों को लेकर उत्पन्न चिंताओं को दूर करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित करेगी। ईरान के परमाणु हथियारों के संग्रह को देखते हुए उस पर परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को छोड़ने के लिए दबाव डाला जाना चाहिए। इससे पहले वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर में अमेरिका के राजदूत जैकी वोल्कोट ने आईएईए बोर्ड से ईरान के परमाणु कार्यक्रमों की सूचनाओं पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाने का आग्रह किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »