29 Mar 2024, 14:00:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

त्रिपोली में प्रवासी केन्द्र में मरने वालों की संख्या 53 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:25AM | Updated Date: Jul 6 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हाल ही में अवैध प्रवासी रिसेप्शन केन्द्र पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है और 130 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने  शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि इस हफ्ते ताजौरा के प्रवासी केन्द्र पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गयी है और 130 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

संगठन ने कहा है कि सभी पक्षों को मिलकर शांतिपूर्ण समाधान निकालना चाहिए ताकि लीबिया सुरक्षित रहे तथा लोगों को कोई खतरा नहीं हो। लीबिया सरकार ने इन हमलों के पीछे पूर्व समर्थित प्रतिद्धंदी सेना को जिम्मेदार ठहराया है जबकि सेना ने इन दावों को खारिज  करते हुए कहा है कि सरकार इन हमलों के पीछे है। गौरतलब है कि 2011 में शासक मुअम्मर गद्दाफी के पतन के  बाद से ही लीबिया में हिंसा बढ़ गयी है और राजनीतिक अस्थिरता का दौर जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »