23 Apr 2024, 14:30:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन और पोप फ्रांसिस ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 10:41AM | Updated Date: Jul 5 2019 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वैटिकन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पोप फ्रांसिस ने गुरुवार को मुलाकात कर सीरिया की मौजूदा स्थिति के अलावा यूक्रेन तथा वेनेजुएला के मुद्दे पर चर्चा की। हॉली प्रेस कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। दोनों के बीच चर्चा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विकास को लेकर संतुष्टि व्यक्त की गई। बैम्बीनो गेसू पीडियाट्रिक अस्पताल और रूस के पीडियाट्रिक अस्पतालों के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की गई। पुतिन और पोप फ्रांसिस ने रूस में कैथोलिक चर्च के महत्व को लेकर भी बात की। दोनों के बीच सीरिया, यूक्रेन और वेनेजुएला समेत कई मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मामलों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »