20 Apr 2024, 15:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हज यात्रियों का पहला जत्था मदीना पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 2:09AM | Updated Date: Jul 5 2019 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। वार्षिक हज यात्रा के लिए नयी दिल्ली से रवाना हुआ यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को मदीना पहुंच गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चार सौ 19 यात्रियों का यह जत्था एयर इंडिया के विमान से मदीना पहुंचा। इस साल कम से कम दो लाख भारतीय श्रद्धालुओं के हज यात्रा पर जाने की संभावना है। करीब एक लाख 40 हजार लोग  भारतीय  हज समिति (एच सी ओ आई) और 60 हजार निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से हज यात्रा पर जायेंगे। महावाणिज्य दूत मोहम्मद नूर रहमान शेख ने गुरुवार को बताया कि एचसीओआई के माध्यम से 21 जुलाई तक  63 हजार और  शेष 77 हजार यात्री पांच अगस्त तक जेद्दा  पहुंचेंगे। उन्नीस अगस्त को हज के बाद मक्का से मदीना लौट जायेंगे। आठ दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद  हज यात्री स्वदेश लौट आयेंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »