मॉस्को। लेबनान के बाखौन में एक गैस स्टेशन में विस्फोट से कम से कम 12 लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को लेबनान के रेड क्रॉस प्रमुख जॉर्ज केट्टानेह के हवाले से यह जानकारी दी। एलबीसी ब्रॉडक्रॉस्टर ने श्री केट्टानेह के हवाले से बताया कि 10 से 12 घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। लेबनानी सैन्य और सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है।