29 Mar 2024, 12:38:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

होंडुरास में मछली पकड़ने वाली नौका डूबने से 26 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2019 3:05PM | Updated Date: Jul 4 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेगुसीगाल्पा। होंडुरास में मछली पकड़ने वाली नौका के डूबने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कैरेबियाई तट पर देश के पूर्वी मोस्किटिया क्षेत्र में बुधवार को एक नाव डूब गयी जिसके कारण 26 लोगों की मौत हो गयी और 47 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सरकार द्वारा झींगा मछली पकड़ने पर मौसमी प्रतिबंध हटाये जाने के बाद मछली पकड़ने जा रही 70 टन की नाव मछुआरों से भरी हुई थी।
 
अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि दुर्घटना किस वजह से हुई। जांच शुरू कर दी गयी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि नौका के कैप्टन ने खतरे का संकेत भेजा था लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गयी। सुरक्षा बलों के प्रवक्ता जोस मेजा ने बताया कि सभी शवों को नजदीकी शहर प्यूर्टो लेम्पिरा ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से ठीक पहले बुधवार को एक अन्य नाव इसी क्षेत्र में डूब गयी थी। इस दुर्घटना में कम से कम 40 लोगों को बचा लिया गया था। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »