19 Apr 2024, 22:30:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में पनडुब्बी में लगी आग में 14 नौसैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2019 12:26AM | Updated Date: Jul 3 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस में गहरे समुद्र में अनुसंधान करने वाले पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिकों की मौत हो गयी। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पनडुब्बी में सोमवार को आग लगी थी। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा,‘‘रूसी जलग्रहण क्षेत्र में गहरे समुद्र में अनुसंधान करने वाले पनडुब्बी, जिससे रूस के नौसेना के हितों और विश्व महासागर के तलहटी का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया। जिसमें आग लग गई जिसके बाद जहरीली गैस की चपेट में आने से 14 पनडुब्बी सवारों की मौत हो गयी।’’  बयान के अनुसार, चालक दल के सदस्यों ने पनडुब्बी में लगी आग पर काबू पा लिया। दुर्घटना के शिकार पोत को सेवरोमोर्स्क नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इसका नेतृत्व रूसी नौसेना के कमांडर-इन-चीफ निकोलाई येवमेनोव कर रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »