25 Apr 2024, 18:52:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में बाढ़ के कारण 18 की मौत, 13 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 10:20PM | Updated Date: Jul 2 2019 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के साइबेरियाई इलाके के इरकुत्स्क में बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी तथा 13 अन्य लापता हैं। तास न्यूज एजेंसी ने प्रांतीय गवर्नर सर्गेई लेवचेंको के हवाले से यह जानकारी दी। आपदा मंत्रालय की इरकुत्स्क क्षेत्रीय डिवीजन के वक्तव्य के मुताबिक 25 जून से अब तक बाढ़ की चपेट में क्षेत्र की 96 बस्तियां आयी हैं। इनमें 10097 आवासीय घरों के 32798 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें 7938 बच्चे भी शामिल हैं। बाढ़ से चिकित्सा, प्रसूति केंद्र, स्कूल और किडरगार्टन भी प्रभावित हुए हैं।

 

बयान में कहा गया है कि 574 बच्चों सहित 2,563 लोगों को बाढ़ वाले इलाकों से अस्थायी आवास केंद्रों या रिश्तेदारों या परिचितों के घरों में पहुंचाया गया। कुल 1,303 लोगों ने चिकित्सा सहायता मांगी, जिनमें से 41 लोगों सहित 201 लोगों को मुख्य रूप से हाइपोथर्मिया के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इरकुत्स्क क्षेत्र में बाढ़ के बाद आपातकाल की स्थिति घोषित की गयी है। जून के अंत में स्थानीय इया नदी में जल स्तर खतरे के निशान से लगभग सात मीटर ऊपर उठने के साथ बाढ़ का पानी फैला।

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बाढ़ पर एक बैठक की और संबंधित सरकारी निकायों को स्थानीय निवासियों को तत्काल सहायता प्रदान करने और संचार, परिवहन, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली और शिक्षा सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इरकुत्स्क क्षेत्र में बचाव अभियान में 1,410 से अधिक लोग, 287 उपकरण, 63 नावें और चार हवाई जहाज लगे हुए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »