19 Apr 2024, 20:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अर्जेंटीना में भीषण बस दुर्घटना में13 लोगों की मौत, 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 11:04AM | Updated Date: Jul 2 2019 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। अर्जेंटीना के टुकुमन प्रांत में सोमवार को हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक बस मेंडोजा शहर से टर्मस डि रियो होंडो रिसार्ट की ओर जा रही थी कि तभी अचानक बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में सवार सभी लोग पेंशनभोगी बुजुर्ग थे। घने कोहरे और खराब दृश्यता को इस दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »