20 Apr 2024, 04:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में विस्फोट में 53 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 12:31AM | Updated Date: Jul 2 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक भीषण विस्फोट में तीन पत्रकारों समेत कम से कम 53 लोग घायल हो गये। इस विस्फोट में ‘शमशाद टीवी’ के कम से कम पत्रकारों और अफगानिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के कई सदस्यों और खिलाड़यिों के भी घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मयार ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। मयार ने कहा,‘‘विस्फोट में घायल 53 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ यह विस्फोट राजधानी के पुली महमूद खान इलाके में हुआ। इस क्षेत्र के आसपास रक्षा मंत्रालय और राजनयिकों  तथा सुरक्षा मामलों से संबंधित अधिकारियों के भवन स्थित हैं। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता नुसरत रहिमी के अनुसार दो हमलावरों ने रक्षा मंत्रालय के इमारतों को निशाना बनाकर विस्फोट किये। सुरक्षा बल के जवान और राहत एवं बचावकर्मी मौके पर पहुंच गये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »