19 Apr 2024, 23:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 12:18AM | Updated Date: Jul 2 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी के बनडेसवेहर के लोअर सैक्सोनी के पास एकीकृत सशस्त्र बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। जर्मन सशस्त्र बल ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की। जर्मनी स्थानीय पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना आज अपराह्न एर्जेन जिले में हुई।
 
दुर्घटनास्थल जंगल के इलाके के निकट है। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दुर्घटनास्थल के आसपास जंगल में आग लग गई। दमकलकर्मी आग बुझाने के लगे हुए हैं। स्थानीय दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि यह हेलीकॉप्टर बुकेबर्ग सैन्य विमानन स्कूल का है। जर्मनी का यह प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कम ऊंचाई पर उड़ रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »