28 Mar 2024, 21:02:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी बलों ने सीरिया में अल-कायदा के खिलाफ हमले किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 9:04PM | Updated Date: Jul 1 2019 9:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। अमेरिकी सैन्य बलों ने उत्तर-पश्चिम सीरिया में रूसी प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी समूह के नेतृत्व के खिलाफ हमले शुरू किये हैं। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। विज्ञप्ति में रविवार को कहा, अमेरिकी सैन्य बलों ने 30 जून, 2019 को सीरिया के अल्लेप्पो प्रांत के पास अल-कायदा आतंकवादियों के एक प्रशिक्षण केन्द्र पर हमला किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को धमकी देने वाले और हमलों की साजिश रचने के लिए जिम्मेदार अल-कायदा के गुर्गों को हमले में निशाना बनाया।
 
सेंटकॉम ने कहा उत्तर-पश्चिम सीरिया में अल-कायदा नेताओं के लिए पश्चिम एशिया और पश्चिम आतंकवादी हमलों को सक्रिय रूप से चलाने की योजना बनाने के लिए यह एक सुरक्षित स्थान है। सीरिया में वर्ष 2011 से गृह युद्ध चल रहा है। सरकारी सैन्य बल कई विरोधी समूह और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ रहा है। सीरिया में मौजूदा समय में लगभग 2000 अमेरिकी तैनात हैं, हालांकि न तो दमिश्क और न 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »