19 Apr 2024, 12:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किस के बहाने प्रेमिका ने किया ऐसा काम, हो सकती है जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 1:18PM | Updated Date: Jul 1 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक युवती ने आखिरी बार किस करने के बहाने अपने पूर्व प्रेमी की जीभ काट ली, जिसके बाद उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस महिला को कोर्ट से 8 साल जेल की सजा हो सकती है, अब इस मामले की सुनवाई होने वाली है। यह हैरतअंगेज मामला स्पेन के बार्सिलोना का है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आडिया लोपेज ईस्टीवे ने अपने प्रेमी से दूसरी बार ब्रेकअप होने पर उसकी जीभ काट ली। उनका पहला रिलेशनशिप 2016 में शुरू हुआ था, जो दो माह ही चला। इसके कुछ दिनों के बाद दोनों ने एक बार फिर रिलेशनशिप में आने का फैसला किया। लेकिन चार माह बाद ही उसके प्रेमी ने कहा कि वह उसके लगातार बदलते मूड के कारण थक चुका है।
 
जब ईस्टीवे ने सुना तो वह आपे से बाहर हो गई और पूरे अपार्टमेंट में शोर-शराबा करने लगी। हालांकि थोड़े देर बाद वह अपने बर्ताव के लिए मांफी मांगने अपने प्रेमी के पास वापस आई। उसने प्रेमी को गले लगाया और आखिरी किस के बहाने उसकी जीभ काट ली। जीभ के कटे हुए हिस्से को उसने जमीन पर थूक दिया और भाग गई। दर्द के मारे उसका प्रेमी चिल्लाने लगा और उसके मुंह से खून बह रहा था। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
 
तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसने बयान देने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है, अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित पक्ष का वकील आरोपी युवती को कम से कम 10 साल जेल की सजा देने की मांग करेगा।
आरोपी युवती ने अपने पूर्व प्रेमी की जीभ काटने से इनकार किया है। उसने अपने पूर्व प्रेमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने यह भी कहा है कि जब वह पूर्व प्रेमी का घर छोड़ के जा रही थी तो उसने उसका गला दबाने की कोशिश की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »