28 Mar 2024, 19:50:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में विस्फोट, चार पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 12:18AM | Updated Date: Jul 1 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबूल। अफगानिस्तान में ताखर प्रांत की राजधानी तालुकान में रविवार को बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल खलील आसिर ने कहा, ‘‘तालुकान शहर के कुलबर्स क्षेत्र में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा लगाये गये बारूदी सुरंग की चपेट में एक पुलिस वाहन के आने के कारण आज अपराह्न में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।’’ उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी दिये बिना बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि तालिबानी आतंकवादियों ने दक्षिणी कंधार प्रांत के मरोफ जिले में शनिवार चार कार बम विस्फोट किये थे जिनमें 11 सुरक्षाकर्मियों सहित 19 लोग मारे गये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »