19 Apr 2024, 09:31:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान सैन्य अड्डे पर तालिबानी हमले में आठ सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 7:38PM | Updated Date: Jun 30 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में उत्तरी कुंदुज  प्रांत में सैन्य अड्डे पर तालिबानी आतंकवादियों के हमले में कम से कम आठ सैनिकों की मौत हो गयी और अन्य चार घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। कुंदुज प्रांतीय परिषद के एक सदस्य जरगुल अलामी ने बताया, ‘‘तालिबानी आतंकवादियों ने अमाम साहेब जिले में सेना के अड्डे में जोरदार हमला किया जिसमें कम से कम आठ सैनिकों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये तथा कुछ अन्य सैनिकों पकड़ लिया गया।
 
’’ स्थानीय पुलिस कमान ने इस घटना पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दोहा की राजधानी कतर में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता का आज दूसरा दिन है। इस बातचीत का मकसद क्षेत्र में दशकों से तालिबान तथा सुरक्षा बलों के बीच चली आ रही झड़पों को समाप्त करना है। तालिबान ने हाल के सप्ताह में शुक्रवार को सबसे बड़ा हमला किया था जिसमें बाघलान और कंधार प्रांत में 43 अफगानी सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »