28 Mar 2024, 23:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले में पांच मछुआरे घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 2:27PM | Updated Date: Jun 30 2019 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुडुकोट्टाई। श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई जिले में शनिवार को बीच समुद्र में हमला करके पांच भारतीय मछुआरों को गंभीर रुप से घायल कर  दिया और उनकी  मोटर नौका को क्षतिग्रस्त कर दिया। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तटीय जगाधपत्तनम इलाके में  कल सुबह 160 मोटर नौकाओं में सवार होकर  मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने गये थे। उन्होंने कहा,‘‘ मछुआरे अंतरराष्ट्रीय जल सीमा क्षेत्र के नजदीक थे।
 
इस दौरान गश्त कर रहे श्रीलंका के नौसैनिकों ने एक मोटर नौका को रोका और जानबुझ कर अपने गश्ती वाहने से टक्कर मार दी। इसके बाद सैनिक मोटर नौका पर चढ़ गये और मछुआरों की डंडे से बुरी तरह पिटाई की और इधरा दोबारा आने पर भयंकार खामियाजा भुगतने की चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया।’’ घायल मछुआरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीलंकाई नौसैनिकों के इस कदम से मछुआरा समुदाय में दहशत का माहौल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »