28 Mar 2024, 22:04:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक के उत्तरी प्रांत में तुर्की का हवाई हमला 4 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 12:22PM | Updated Date: Jun 30 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। इराक के उत्तरी प्रांत सुलेमानियाह गवर्नमेंट तुर्की की सेना द्वारा किये गये हमले में चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। इराक के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी का इन हमलों की निंदा की है। बयान में कहा गया है कि तुर्की के दो बमवर्षक विमानों ने सुलेमानियाह गवर्नमेंट में भारी बमबारी की जिसके परिणाम स्वरूप चार नागरिकों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। हमले से नागरिक भयभीत है।
 
बयान के अनुसार इराक ने तुर्की द्वारा किये गये हमलों को उसकी संप्रभुता और अच्छे पड़ोसी सिद्धांतों का उल्लंघन बताया है। इराक ने तुर्की से उसके क्षेत्र में बमबारी रोकने का आग्रह किया है। तुर्की सेना की प्रेस सेवा ने सुलेमानियाह गवर्नमेंट प्रांत में किसी भी सैन्य तरह का सैन्य अभियान चलाये जाने से इंकार किया है। उन्होंने कहा, हमने सुलेमानियाह में कोई सैन्य अभियान का संचालन नहीं किया। हम अपने सभी सैन्य अभियानों का ब्यौरा प्रकाशित करते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »