29 Mar 2024, 17:23:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मास्को : पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में कई लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 11:30AM | Updated Date: Jun 30 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। इराक के दक्षिण-पूर्वी शहर बसरा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को सुरक्षा बलों के हवाले से यह जानकारी दी। इराकी अल-सुमारिया के ब्रॉडकॉस्टर ने रिपोर्ट में बताया कि स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
 
ब्रॉड्कैस्टर के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को गवर्नर हाउस की ओर जाने से रोक दिया। उल्लेखनीय है पिछले वर्ष सितम्बर में बसरा के नागरिकों ने पीने के पानी और बिजली कटौती असंतोष जाहिर करते हुए सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन किया था। जिसके कारण सेना को बुलाना पड़ा था। इस प्रदर्शन में कई लोगों की मौत हो गयी थी और अन्य नागरिक घायल हो गये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »