20 Apr 2024, 03:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने कहा कि दो महीने में शांति समझौता संभव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 1:04AM | Updated Date: Jun 30 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान ने उम्मीद जतायी है कि अफगानिस्तान में अमेरिका के साथ दो महीने में शांति समझौता हो जायेगा। तालिबान के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।अमेरिका और तालिबान के बीच कतर में नये दौर की बातचीत शुरु हो रही है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने मंगलवार को काबुल की यात्रा पर आये थे।
 
जिसके बाद अमेरिका ने एक सितम्बर तक शांति समझौता होने की संभावना जतायी थी। तालिबान के प्रवक्ता जाबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘‘अमेरिका ने कहा है कि एक सितम्बर से पहले शांति समझौता हो सकता है। हमे उम्मीद है कि इस वार्ता का 60-70 दिनों में परिणाम आ सकता है।’’ तालिबान ने अमेरिका की एक प्रमुख मांग के कारण अफगानिस्तान सरकार के साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया था। लेकिन विदेशी सैनिकों की वापसी के समय सीमा निर्धारित की गयी थी।
 
मुजाहिद ने कहा,‘‘ बातचीत का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी सैनिकों की वापसी है। हम देश में एक भी विदेशी सैनिक की मौजूदगी के खिलाफ है।’’ तालिबान ने कहा कि वे शांति समझौते से पहले विभिन्न मतभेदों के समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात करने को तैयार है।उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक अफगानिस्तान के राजनीतिज्ञ के साथ बैठकर विभिन्न मतभेदों का समाधान और देश में शांति समझौता चाहते है।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »