29 Mar 2024, 20:35:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में भीषण गर्मी, लू का प्रकोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 5:01PM | Updated Date: Jun 29 2019 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में गर्मी कहर बनकर टूटी है जहां तापमान रिकॉर्ड स्तर 45.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तथा लू लगने से अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक तापमान का नया रिकॉर्ड दक्षिणी इलाके में स्थित गांव गल्लार्गस-ले-मान्ट्यूक्स में दर्ज किया गया। इसके पहले अधितम तापमान का वर्ष 2003 में 44.1 डिग्री सेल्सियस का था और  लू के प्रकोप से  हजारों लोगों की मौत हुयी थी। स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजÞनि ने चेतावनी दी कि ‘‘हर कोई खतरे में है।’’ मौसम विभाग ने चार क्षेत्रों के लिए  रेड अलर्ट जारी किया है। ये सभी दक्षिणी इलाके में स्थित हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »