19 Apr 2024, 16:20:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जिम्बाब्वे सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 4:46PM | Updated Date: Jun 29 2019 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। जिम्बाब्वे के हरारे में बस और ट्रक की भिडंत में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। जिम्बाब्वे पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हरारे से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में हरारे-मसंविगो राजमार्ग पर फेदरस्टोन के पास यह दुर्घटना हुई।
 
पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने समाचार एजेंसी न्यूजयिाना को बताया कि ट्रक चालक वाहन को अचानक विपरीत दिशा पर ले गया जिससे सामने की दिशा से आ रही बस की ट्रक से भिडंत हो गयी। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों की संख्या का अभी पता नहीं चला है। हरारे-मांसिगो राजमार्ग पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण यह दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र बना हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »