28 Mar 2024, 21:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जी-20 देशों के नेताओं ने डिजीटल अर्थव्यवस्था पर घोषणा पत्र अंगीकार किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 1:51AM | Updated Date: Jun 29 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओसाका। जापान  के ओसाका में  जी- 20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे नेताओं ने शुक्रवार को डिजीटल अर्थव्यवस्था पर एक संयुक्त घोषणा पत्र को अंगीकार किया जिसमें विभिन्न स्तरों पर डिजीटल अर्थव्यवस्था की पूरी क्षमता का लाभ लेने पर जोर दिया गया है। सम्मेलन में चिली, हालैंड, सेनीगल, सिगापुर, स्पेन, थाइलैंड़, वियतनाम और अन्य देशों के नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि डिजीटलीकरण से न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है बल्कि इससे लोग भी लाभान्वित होते हैं। इसके आंकड़ों के प्रभावी इस्तेमाल से विश्व के लोगों को फायदा होगा और वे आर्थिक वृद्धि में एक कारक के तौर पर योगदान करेंगे। घोषणा पत्र में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर डिजीटल अर्थव्यवस्था के महत्व पर जोर दिया गया है ताकि वे डिजीटल अर्थव्यवस्था और आंकड़ों की पूर्ण क्षमता का फायदा उठाकर नवाचार कर सकें। यह शिखर सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हुआ और शनिवार को संपन्न होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »