19 Apr 2024, 05:58:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में मोदी का जलवा - लोगों ने लगाएं जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 3:01PM | Updated Date: Jun 28 2019 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये जापान पहुंचे पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जापान में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इसके बाद जैसे ही पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया। जापान में चारों तरफ मोदी-मोदी गूंज पड़ा। इसके अलावा लोगों ने जय श्री राम और वंदे मातरम के भी नारे लगाए। 
 
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं। 7 महीने बाद एक बार फिर यहां आने का सौभाग्य मिला। पिछली बार जब मैं जापान आया था तो आप सबने प्रिय दोस्त शिंजो आबे पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिताया था। इस बार जब आया तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने इस प्रधान सेवक पर पहले से ज्यादा प्यार और विश्वास जताया। यह एक संयोग ही है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों ने देश में पहले से मजबूत सरकार बनाई है। अपने आप में ये एक बहुत बड़ी घटना है। पीएम ने कहा कि तीन दशक बाद भारत में पहली बार लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। 
 
पीएम मोदी ने कहा कि 1971 के बाद देश ने पहली बार एक सरकार को प्रो-इंकम्बेंसी जनादेश मिला है। ये सच्चाई और भारत के लोकतंत्र की जीत है। जैसे ही पीएम मोदी ने अपना भाषण खत्म किया वैसे ही लोगों ने जय श्री राम, वंदे मातरम के नारे लगाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »