18 Apr 2024, 23:14:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमले में आठ पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 2:36PM | Updated Date: Jun 28 2019 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दाईकुंदी प्रांत के कजरान जिले में स्थित सुरक्षा चौकी पर शुक्रवार की सुबह तालिबानी आतंकवादियों के हमले में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा 16 अन्य घायल हो गये। प्रांतीय गवर्नर अहला रहमती ने बताया कि आज तड़के सुरक्षा चौकी पर तालिबानी आतंकवादियों ने चौतरफा हमला किया जिसमें पुलिस के आठ जवान मारे गये तथा 16 अन्य घायल हो गये।
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में कुछ तालिबानी आतंकवादी भी हताहत हुए लेकिन उनके साथी उन्हें अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि कुछ देर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कितने आतंकवादी हताहत हुए इसका पता नहीं चल सका है। इस हमले को लेकर तालिबानी आतंकवादियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गयी है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »