24 Apr 2024, 18:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पी. बी. आचार्य ने ली मणिपुर के राज्यपाल की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 1:32AM | Updated Date: Jun 28 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंफाल। नागालैंड के राज्यपाल पी. बी. आचार्य ने गुरुवार को मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मणिपुर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एल. जमीर ने आचार्य को राजभवन के दरबार हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। आचार्य मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला के अवकाश पर रहने के दौरान उनका कार्यभार संभालेंगे। आचार्य ने शपथ ग्रहण के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल राज्य का संवैधानिक मुखिया होता है और वह अपने संवैधानिक कर्त्तव्यों को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर राज्य को एक समान विकसित किया जाना चाहिए। जिन राज्यों को केंद्रीय परियोजनाओं का लाभ नहीं मिला, उन्हें व्यवस्थित तरीके से लाभार्थियों की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए बहुत सारे कदम उठाये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे। बाद में आचार्य ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। डॉ. हेपतुल्ला ने एक संदेश में कहा है कि वह अपने बच्चों से मिलने एक माह के लिए अमेरिका जा रही हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »