25 Apr 2024, 21:24:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ग्रीनलैंड में बर्फ की चादर में छिपी थीं 50 झीलें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 12:58AM | Updated Date: Jun 28 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ग्रीनलैंड में बर्फ से ढंके एक गांव की तस्वीर ने जहां फोटोग्राफर ट्रैवल कंटेस्ट में एंट्री दिलाई वहीं वैज्ञानिकों ने यहां बर्फ की चादर तले 50 से अधिक झीलों का पता लगा लिया है। हालांकि बर्फ से ढके इन 56 झीलों का आकार अंटार्कटिका की झीलों की तुलना में छोटा है। इसके साथ ही इस आइलैंड पर सबग्लेसियल झीलों की संख्या 60 तक पहुंच गई है। बता दें कि आइलैंड के ग्लेशियर इतनी तीव्रता से पिघल रहे हैं कि जल्द ही समुद्री स्तर के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन झीलों में जीव भी हैं जो बर्फ के ठंड में रहने को लेकर अनुकूल हो गए हैं।

लैनकास्टर, शेफील्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा यह खोज किया गया। एयरक्राफ्ट पर इंस्टॉल किए गए रडार द्वारा इन झीलों को खोजने में मदद मिली। इन झीलों की लंबाई 0.2 से 5.9 किमी है। इनमें से अधिकतर झील धीरे-धीरे चल रहे बर्फ के नीचे थे। इसके पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि ग्रीनलैंड में एक दिन में दो बिलियन टन बर्फ पिघल रही है। एक्सपर्ट के अनुसार, 2019 में पिघल रही बर्फ की मात्रा इतनी है कि रिकार्ड कायम हो सकता है। शोधकर्ताओं को अंटार्कटिक सबग्लेसियल झीलों की अच्छी समझ है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »