20 Apr 2024, 11:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत की यात्रा छोड़ अफगानिस्तान पहुंचे पोम्पियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 12:27AM | Updated Date: Jun 26 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अचानक हुए घटनाक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री भारत की यात्रा को बीच में स्थगित कर मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंच गये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पोम्पियो मंगलवार की शाम नयी दिल्ली पहुंचने वाले थे। अफगानिस्तान में पिछले 18 वर्षों से जारी गृह युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने मंगलवार को युद्ध प्रभावित देश का अचानक दौरा कर सभी को हैरत में डाल दिया। 

पोम्पियो ने मंगलवार को अपने अघोषित कार्यक्रम के दौरान काबुल में राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच सितंबर में अफगान राष्ट्रपति चुनावों से पहले तालिबान के साथ वार्ता और सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री का नयी दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकों का कार्यक्रम था जिसे अचानक बीच में ही बदल दिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »