18 Apr 2024, 12:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 12:07PM | Updated Date: Jun 23 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजलिस। अमेरिका में हवाई प्रांत के ओहू द्वीप में  शुक्रवार की शाम हुए विमान दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि की। होनोलुलु के दमकल विभाग ने शनिवार को अपराह्न में ट्वीट कर कहा, ‘‘डिलिंघम एयरफील्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 11 लोग सवार थे और इस दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो गयी थी।’’ दमकल विभाग ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
 
होनोलुलु के दमकल विभाग के प्रमुख मैनुएल नेवेस ने बताया कि दमकल विभाग को  स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे विमान दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके  बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और विमान को आग की लपटों में घिरा हुआ पाया है।  दमकल विभाग ने प्रारंभ में इस दुर्घटना में छह लोगों के मारे जाने की सूचना दी थी। मृतकों की संख्या शुक्रवार की रात बढ़कर नौ हो गयी थी तथा शनिवार को अधिकारियों ने इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »