29 Mar 2024, 18:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान विश्व का सबसे अशांत देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 1:12PM | Updated Date: Jun 20 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। अफगानिस्तान विश्व का सबसे अशांत देश है तथा इस मामले में उसने गृह युद्ध से प्रभावित सीरिया को भी पीछे छोड़ दिया है। आस्ट्रेलिया स्थित इंस्टीच्यूट फॉर इकोनोमिक्स एंड पीस की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में 163 देशों में ‘शांतिपूर्ण स्थिति’ का जायजा लिया गया। इसमें सैन्य खर्चा तथा संघर्षा तथा आतंकवाद के कारणों से हुई मौतों के साथ-साथ हिंसा की अनुमानित आर्थिक लागत का भी आकलन किया गया।
 
विश्व शांति सूचकांक 2019 की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया को पीछे छोड़ते हुए अफगानिस्तान विश्व में  सबसे अशांत देश के मामले में पहले पायदान पर पहुंच चुका है। गौरतलब है कि दोनों ही देशों में गृह युद्ध जैसी स्थिति है और आए दिन बड़े पैमाने पर लोग मारे जाते हैं। रिपोर्ट में आईसलैंड ने लगातार 12 वें वर्ष विश्व के सबसे शांत देश का दर्जा बरकरार रखा। उत्तर यूरोपीय देशों के रमणीय स्वर्ग के तौर पर माने जाने वाले इस देश में हत्या दर में गिरावट और संयुक्त राष्ट्र के शांति दूतों की धनराशि में बढोत्तरी दर्ज की गयी।
 
न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक क्राइस्टचर्च हमले के बावजूद न्यूजीलैंड दूसरा सबसे शांतिप्रिय देश रहा। शांतिप्रिय देशों की सूची में न्यूजीलैंड के अलावा आॅस्ट्रिया, पुर्तगाल और डेनमार्क के साथ यूरोपीय देशों का प्रभुत्व रहा। रिपोर्ट में अनुसंधानकर्ताओं ने न्यूजीलैंड में 15 मार्च को हुए क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के असर को भी नोट किया।
 
इसमें कहा गया कि न्यूजीलैंड ने अन्य पहलुओं में सुधार किया तथा आपदाओं से निपटने में तत्परता दिखाई। रिपोर्ट में न्यूजीलैंड में हुए आतंकवादी हमलों में 51 लोगों के मारे जाने का हवाला देते हुए कहा गया, ‘‘न्यूजीलैंड ने 23 संकेतकों में से 22 पर अपने स्कोर में सुधार किया या फिर उसे बरकरार रखा।’’ रिपोर्ट के मुताबिक पुर्तगाल तीसरे और ऑस्ट्रिया चौथे सबसे शांत देश रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »