20 Apr 2024, 00:57:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका : कोरोना शहर गोदाम में गोलीबारी, 1 की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 1:21PM | Updated Date: Jun 15 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस से 75 किलोमीटर पूर्व स्थित कोरोना शहर में एक गोदाम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। स्थानीय समाचार चैनल ‘सीबीएस’ ने बताया कि गोदाम में शुक्रवार को एक महिला और पुरुष के बीच कहा-सुनी के बाद गोलीबारी हुई।
 
पुलिस ने बताया कि इस दौरान सात से आठ गोलियां चली। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। चैनल ने बताया कि इस गोदाम में केवल वही लोग जा सकते हैं जिनके पास यहां की सदस्यता होती है। महिला अपने बच्चे के साथ गोदाम में आयी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है और गोदाम को खाली करा लिया गया है।       
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »