29 Mar 2024, 12:32:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

टोक्यो। जापान के दक्षिणी प्रांत चीबा में भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र 35.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.3 डिग्री देशांतर के बीच 40 किलोमीटर की गहरायी में था। भूकंप स्थानीय समयानुसार 1520 बजे आया। एजेंसी के अनुसार इससे किसी तरह के सुनामी का खतरा नहीं है। भूकंप से किसी तरह जानकाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने आगामी हफ्तों में फिर से भूकंप के झटके को लेकर लोगों को सावधान रहने की अपील की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »