19 Apr 2024, 22:23:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड में जहाज पर विस्फोट के बाद आग से 25 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 2:35PM | Updated Date: May 25 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाईलैंड के लाएम चबांग बंदरगाह पर शनिवार को एक जहाज पर रखे डिब्बों में विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह जहाज पर रखे डिब्बों में विस्फोट हुआ जिससे कम से कम 25 मजदूर घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों को वहां से हटाया गया क्योंकि कुछ डिब्बों में खतरनाक रसायन था जिसमें आग लगी हुई थी।
 
इस घटना में अब तक किसी के मारे जाने की रिपोर्ट नहीं है। इलाके के लोगों को गैस मास्क लगाने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार चोन बुरी प्रांत जहां विस्फोट हुआ उसे संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने गृह मंत्रालय और संबंधित निकायों को आग पर काबू पाने और प्रभावितों की सहायता करने के निर्देश दिये। डिब्बों में रखे गये पदार्थों और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »