23 Apr 2024, 21:16:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जज ने ट्रम्प के दीवार बनाने की योजना पर लगाई अस्थाई रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 2:15PM | Updated Date: May 25 2019 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में एक संघीय जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रीय आपात की घोषणा के तहत दक्षिणी सीमा पर अरबों डॉलर खर्च कर दीवार बनाने की योजना पर अस्थाई रोक लगा दी है। अमेरिका के उत्तरी जिला कैलिफोर्निया के संघीय जज हेयवुड एस गिलियम जूनियर ने यह रोक लगाई है। ट्रम्प ने अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का आश्वासन बहुत पहले दिया था। इस दीवार से घुसपैठ और मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगायी जा सकेगी और यह ट्रम्प के चुनावी अभियान का मुख्य मुद्दा था।

राष्ट्रपति इस दीवार के निर्माण के लिए धन जुटाने के लिए कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ने इसके लिए ट्रम्प के अरबों डॉलर की धनराशि आवंटित करने के आग्रह को ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने कांग्रेस को दरकिनार कर आवश्यक धन जुटाने के लिए राष्ट्रीय आपदा की घोषणा की। पोलिटिको की ओर से जारी रिपोर्ट में जज गिलियम ने अपने आदेश में कहा,‘‘जब कांग्रेस ने शासन के धन आवंटित करने के अनुरोध को खारिज कर दिया बावजूद इसके शासन ने ‘कांग्रेस के बिना’ धन जुटाने का रास्ता निकाला जो शक्तियों के पृथक्करण के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।’’ 

यह आदेश इस परियोजना के लिए रक्षा मंत्रालय को एक अरब डॉलर की धनराशि प्रदान करने पर रोक लगाता है और अन्य 1.5 अरब डॉलर के उपयोग पर सवाल उठाता है। हालांकि यह अधिकारियों को अन्य स्रोतों से धन प्राप्त करने से नहीं रोकता है। रिपोर्ट में जज के हवाले से कहा गया है कि अधिकारियों ने दीवार बनाने के लिए धन का उपयोग शनिवार से ही शुरू करने की योजना बनाई थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »