29 Mar 2024, 18:39:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान में विपक्ष ने हड़ताल का आहृान किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 12:01PM | Updated Date: May 25 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। सूडान में नागरिक सरकार के गठन की मांग को लेकर सूडानी विपक्षी गठबंधन सेना ने शुक्रवार को आजादी और परिवर्तन की घोषणा करते हुए मंगलवार और बुधवार को आम हड़ताल का आहृान किया। हड़ताल का आहृान करते हुए विपक्षी गठबंधन ने सरकारी तथा निजी संगठनों और कंपनियों में मंगलवार से हड़ताल शुरू करने और दो दिनों के लिए राजनीतिक हड़ताल जारी रखने और राजधानी और क्षेत्रों के चौराहों तक मार्च निकालने का आहृान किया।
 
उल्लेखनीय है कि सूडान में 11 अप्रैल को एक सैन्य ने तख्तापलट करते हुए राष्ट्रपति उमर बशीर को सत्ता से बेदखल कर दिया था। ट्रांजिशनल मिलिट्री काउंसिल (टीएमसी) ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह कुछ समय के लिए सरकार और संसद की विस्तारित शक्तियों के साथ एक संसदीय गणतंत्र स्थापित करने की योजना बना रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »