29 Mar 2024, 11:36:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में डाकुओं के हमले में 18 किसानों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 12:33AM | Updated Date: May 23 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम प्रांत कतसिना के गवर्नर ने मंगलवार को डाकुओं के हमले में 18 किसानों के मारे जाने की पुष्टि की है। कतसिना के गवर्नर अमीनू मसारी ने बुधवार को बताया कि डाकुओं ने बतसारी गांव में किसानों पर हमला कर दिया जिसमें 18 किसानों की मौत हो गयी। गवर्नर ने अपने सरकारी आवास पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘लोगों के जीवन और उनकी संपत्ति की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हम अपना बेहतर प्रयास कर रहे हैं। हम उत्तरी प्रांतों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को लेकर कल राष्ट्रपति के सामने जायेंगे।’’गवर्नर ने कहा कि प्रदर्शन से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »