29 Mar 2024, 06:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में नाइट बार हादसे में मृतकों की संख्या चार हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 3:07PM | Updated Date: May 21 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नानिंग। चीन के दक्षिण में गुआंगशी झुआंग स्वायत्तशासी क्षेत्र के बाइज शहर में एक नाइट बार की छत गिरने से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर चार हो गई और 87 अन्य घायल हैं। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सोमवार को हुए इस हादसे में 87 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस ने 23 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था जिनमें से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
इस हादसे के बाद दस बजे तक मलबे से 88 लोगों को बाहर निकाला गया तथा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में 13 की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने 260 कर्मचारियों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया है। घायलों के इलाज के लिए राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य आयोग की चिकित्सा विशेषज्ञ टीमें भी मौजूद हैं। यह नाइट बार तीन मंजिला भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित है तथा 700 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। मलबे की सफाई और घटना की जांच का काम जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »