18 Apr 2024, 21:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 9 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 2:21PM | Updated Date: May 21 2019 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंधार। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ तालिबानी आतंकवादी मारे गये। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विशेष अभियान बल ने शाह वली कोट जिले के कारी क्षेत्र में सोमवार को यह अभियान चलाया जिसमें नौ आतंकवादी मारे गये। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किये गये हैं।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो वाहनों और 15 मोटरसाइकिलों को भी नष्ट कर दिया। गौरतलब है कि तालिबान के गढ़ कंधार में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई हैं। सुरक्षा बलों ने प्रांत भर में कई घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाकर ज्यादातर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »