28 Mar 2024, 19:50:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में नौसैनिक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 12:41PM | Updated Date: May 21 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य में एक अमेरिकी नौसैनिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, पायलट सुरक्षित है। सेना ने यह जानकारी दी। सेकेंड मैराइन एयरक्राफ्ट विंग की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'एवी-8बी हैरियर विमान हेवेलोक के समीप मंगलवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया। उसे जांच के लिए भेजा गया। बयान में कहा गया कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। सेना ने पहले ही दुर्घटनास्थल का घेर लिया। हादसे की जांच की जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »