19 Apr 2024, 15:35:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सूडान में जनजातीय गुटों के बीच हिंसा, नौ की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 10:20PM | Updated Date: May 20 2019 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जुबा। दक्षिण सूडान के पूर्वी बोमा क्षेत्र में दो प्रतिद्वंद्वी जनजातीय गुटों के बीच हुई हिंसा में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बोमा प्रांत से संयुक्त राष्ट्र के रेडियो मिराया पर एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि यह हिंसक झड़प 17 मई को हुई और स्थिति अभी भी भयावह बनी हुई है। इस हिंसा के बाद बदला लेने की दृष्टि से जवाबी हमले की आशंका जताई जा रही है। बोमा की स्थानीय सरकार में मंत्री नताबू अब्राहम ने कहा, ‘‘ यह बहुत ही बड़ा हमला था। इस हमले में नौ लोग मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले में पशुओं के झुंड को चुरा लिया गया। यह एक पूर्व नियोजित हमला था।’’  गौरतलब है कि दक्षिण सूडान का पूर्वी हिस्सा कई दशकों से सांप्रदायिक और जनजातीय हिंसा का शिकार रहा है। यहां बच्चों के अपहरण, पशुओं की चोरी और पशु चराने जैसे मुद्दों को लेकर हिंसा होती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »