19 Apr 2024, 22:23:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरक्षा परिषद ने माली में शांति सैनिकों पर हमलों की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 11:39AM | Updated Date: May 20 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने माली में शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा की। इस हमले एक शांति सैनिक की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। सुरक्षा परिषद के एक बयान के अनुसार सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने माली के टिंबकटू और टेसालिट में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन के वाहनों पर शनिवार को किए गए हमलों की कड़ी शब्दों में निंदा की। उत्तरी माली के टिंबकटू में अज्ञात हमलावरों के हमले में संयुक्त राष्ट्र के एक नाइजीरियाई शांति रक्षक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
 
टेसालिट में एक अलग घटना ने तीन चाड शांति सैनिकों घायल हो गये।  जारी बयान के अनुसार सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पीड़ति के परिवार के साथ ही नाइजीरिया और एमआईएनयूएसएमए के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने माली में सुरक्षा स्थिति और साहेल क्षेत्र में आतंकवादी खतरे के अंतरराष्ट्रीय पहलूओं के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने माली के पार्टियों से आग्रह किया कि वे माली में शांति और सुलह समझौते को पूरी तरह से बिना किसी देरी के लागू करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »