29 Mar 2024, 15:50:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी और शाह ने किया बडा दावा कहा देश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत वाली सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 10:01PM | Updated Date: May 17 2019 10:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण अभी बाकी है। आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग होनी है। सभी दल आखिरी चरण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने आज जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने एमपी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली में पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया। पीएम मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस दौरान अपने पूरे चुनावी अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव सकारात्मक भाव से हुआ। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा ठोका। उन्होंने कहा कि पांच साल पूरा करके दोबारा जीत कर आना ये कई दशक बाद होगा। उन्होंने आगे कहा कि तय करके चुनाव लड़ा गया हो सरकार बनती हो, ऐसा भी बहुत कम हुआ है। बीच में ऐसी परिस्थियां आईं तो उन्हें मौका बहुत कम मिला।
 
पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान सरकार में मैंने जो भी फैसला लिया, उसमें देश की जनता का पूरा साथ मिला था। उन्होंने कहा कि सरकार बनना देश की जनता ने तय कर लिया, हमने भी अपने संकल्प पत्र में देश को आगे ले जाने की कई बातें कही हैं, एक के बाद एक निर्णय करते हुए हम आगे बढ़ेंगे। भ्रष्टाचार को खत्म करने की उपलब्धि को बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में एक विशेषता जो रही है वो है लास्ट मैन डिलिवरी। उन्होंने कहा कि ये आसान कान नहीं था, लेकिन हमने किया है। उन्होंने अपने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि मेरा एक भी कार्यक्रम कैंसिल नहीं हुआ है, और पहले दिन से जो चेहरे पर जो उत्साह और उमंग था उसी के साथ आया हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »