23 Apr 2024, 23:41:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में अल शबाब के सात आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 6:49PM | Updated Date: May 17 2019 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया के दक्षिणी क्षेत्र गेदो में राष्ट्रीय सेना ने गुरुवार को आतंकवादी संगठन अल शबाब के साथ संघर्ष में सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया। गेदो क्षेत्र में राष्ट्रीय सेना की 10वीं इकाई के कमांडर उस्मान आब्दी कोराह ने संवाददाताओं को बताया कि अल शबाब के आतंकवादियों ने सोमालिया के दक्षिणी क्षेत्र के गदबारे शहर में उनके आधार शिविर पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि अल शबाब के आतंकवादी अक्सर उन पर हमला करते हैं। हमारा उनके साथ तीन घंटे तक संघर्ष चला और अंतत: हमने सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
 
इस दौरान उनके दो सैनिक मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। स्थानीय निवासियों ने कहा कि शहर में इस तरह संघर्ष स्तब्ध है। स्थानीय निवासी ने बताया कि अल शबाब के आतंकवादियों ने सरकारी सेना को निशाना बनाकर हमला किया। दोनों ओर भारी गोली बारी हुई है।   सोमालिया में अफ्रीकी संघ मिशन के समर्थन से सोमालिया के सरकारी सुरक्षा बल द्वारा मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में अल शबाब के आतंकवादियों के सफाये के लिए लगातार अभियान चला रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »