18 Apr 2024, 12:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में भीषण सड़क हादसे में 5 प्रवासियों की मौत, 39 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 11:57AM | Updated Date: May 17 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की के दक्षिण-पूर्वी प्रांत वान में एक  ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार पांच प्रवासी लोगों की मौत हो गयी  जबकि 39 अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने यह जानकारी दी। हुर्रिएट  समाचारपत्र की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना गुरुवार को उस समय हुई जब अवैध  प्रवासियों को लेकर जा रहा एक ट्रक वान-एरसिस हाइवे पर पलट गया। हादसे में  पांच लोगों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक तहकीकात कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »