29 Mar 2024, 17:25:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान कमांडर समेत 6 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 2:33PM | Updated Date: May 16 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख में  आतंकवाद-विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक तालिबान कमांडर समेत छह आतंकवादी मारे गये। अफगानी गृह मंत्रालय ने  गुरुवार को एक बयान में बताया कि अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों ने बल्ख प्रांत के बल्ख जिले में तालिबान के खिलाफ अभियान छेड़ा था। दोनों  पक्षों के बीच चली मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गये, जिनमें  तालिबान का एक वांछित कमांडर मुल्लाह शदेर भी शामिल है। बयान के मुताबिक सुरक्षा बलों ने मोहम्मद सरवर नाम के तालिबान आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा आठ गांवों को आतंकवादियों से  मुक्त करा लिया गया। तालिबान ने इस रिपोर्ट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »