28 Mar 2024, 21:03:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 5:42PM | Updated Date: May 15 2019 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के सरगना एवं प्रतिबंधित जमात-उद-दावा नेता हाफिज सईद के करीबी रिश्तेदार को घृणा भरे बयान और पाकिस्तान सरकार की आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जियो न्यूज ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि जमात की राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मामले देखने वाली शाखा के प्रमुख और इसकी चैरिटी संस्था फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF) के प्रभारी अब्दुल रहमान मक्की को इस प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।
 
पंजाब पुलिस ने कहा कि मक्की को कानून व्यवस्था अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान सरकार जमात की तरह एफआईएफ पर मार्च महीने में प्रतिबंध लगा चुका है।  जमात के बारे में कहा जाता है कि यह लश्करे-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है। यह संगठन मुंबई हमले का जिम्मेदार है जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »