19 Apr 2024, 08:51:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरियाई सेना ने बोको हरम के कब्जे से 54 बंधकों को बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 8:08PM | Updated Date: May 13 2019 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरियाई सेना ने पूर्वोत्तर प्रांत बोर्नो में एक सैन्य अभियान में बोको हरम द्वारा बंधक बनाए गए 54 लोगों को छुड़ा लिया है। सेना ने सोमवार का इसकी पुष्टि की। सेना के प्रवक्ता सगीर मुसा ने कहा कि सैनिकों ने शनिवार को प्रांत के माओलासुवा और याया-मुनये गांवों से बोको हरम के सफाये का अभियान शुरू किया था। मुसा ने कहा कि आतंकवादी क्षेत्र में सैनिकों के हमले के बाद उन्होंने पीड़तिों को छोड़ दिया। इसमें 29 महिलायें और 25 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन क्लियरेंस के दौरान सैनिकों ने आतंकवादियों के दो रसद वाहनों, मोब्बर और दमसाक क्षेत्र में स्थित अस्थायी शिविरों को नष्ट कर दिया। सैनिकों ने कई क्षेत्रों से आतंकवादियों का सफाया कर दिया है। कई बंधकों को मुक्त कराया है और पूरे क्षेत्र में नाइजीरियाई सैनिकों द्वारा किये गये विभिन्न गश्त के दौरान भारी संख्या में आतंकवादी मारे गये हैं। नाइजीरिया का पूर्वोत्तर क्षेत्र आतंकवादी समूह बोको हरम का गढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में नाइजीरियाई सरकार ने आतंकवादियों के खात्मे के लिये कई सैन्य अभियान शुरू किए हैं। वर्ष 2009 से अब तक बोको हरम के हमलों के कारण नाइजीरिया में 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हुयी है और दो लाख से अधिक लोगों के बेघर हो गये है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »